कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी, 11 की मौत, रेस्क्यू ऑपरे... - CG Sandesh

कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरी, 11 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजधानी रायपुर से लगे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां डिस्टलरी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फिट गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। वहीं दर्जन भर से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे है। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है।

बता दें कि, घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, महामाया मंदिर के पास केडिया डिस्टलरी से कर्मचारियों को भरकर एक बस निकली थी। इसी दौरान कुम्हारी के पास 50 फिट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

 


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस और रेक्स्यू की टीम ने सभी दबे लोगों को बाहर निकाले की ​कोशिश कर रही है। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू का काम चल रहा है। कुम्हारी, छावनी, भिलाई 3 और CSP सहित रायपुर से भी पुलिस फोर्स पहुंच रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें