बिक्री करते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई...3 दिन बंद रहेंग... - CG Sandesh

बिक्री करते पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई...3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

 रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेटीचंड पर्व 10 अप्रैल 2024 बुधवार, रामनवमी पर्व 17 अप्रैल 2024 बुधवार और महावीर जयंती पर्व 21 अप्रैल 2024 रविवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है।


ये तीनों पर्व पर किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी। इन तीनों पर्व पर रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें