बसना : बाइक से गांजा परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : बाइक से गांजा परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 8 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर बाइक में गांजा परिवहन कर रहे आरोपीयों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को सचिन कुमार जागडे पिता शिवनारायण जागडे उम्र 21 साल निवासी केवटापाली तथा मनीष अजय पिता मनहरण अजय उम्र 18 साल निवासी बुटीपाली भंवरपुर से कुम्हारी जाने वाले रोड में तेज गति से मोटर सायकल काला नीला रंग बजाज पल्सर में सवार होकर भवरपुर की ओर गांजा लेकर जा रहे थे. जो पुलिस को देखकर अपने वाहन को मोड़ कर भागने लगे, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपियों के कब्जे से 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 90 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें