गर्भवती महिला समेत 6 की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर - CG Sandesh

गर्भवती महिला समेत 6 की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर

पटना। बिहार के रोहतास में एक घर में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, खाना बनाते वक्त अचानक आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता, 6 लोग जिंदा जल चुके थे।

 

 

घर में आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।

वहीं आग लगने के कारणों की जानकारी देते हुए कच्छवां के थानेदार ने बताया कि घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस हादसे में गर्भवती महिला और बच्चे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना में एक बच्चा 95 फीसदी जला है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें