शराब घोटाला मामले में ईडी ने दर्ज कराई नई एफआईआर... - CG Sandesh

शराब घोटाला मामले में ईडी ने दर्ज कराई नई एफआईआर...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने फिर से एक नई एफआईआर दर्ज की है। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को इस मामले में राहत दी थी। ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है।


बता दें कि ईडी के मुताबिक साल 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में करीब 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है। आरोप है कि राज्य में शराब की खरीद और बिक्री के लिए राज्य निकाय से शराब खरीदने के दौरान काले धन की कमाई हुई है। इस मामले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अधिकारियों का सर्मथन होने की बात भी सामने आई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की लगातार जांच जारी है। इस मामले में आरोपी कारोबारी अरविंद सिंह और कारोबारी अनवर ढेबर से पूछताछ जारी है। इस मामले में अनवर ढेबर को सिंडिकेट का किंगपिन बताया गया था। एसीबी अनिल टुटेजा से भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें