CG Weather: छत्तीसगढ़ में 13 अप्रैल तक के लिए गरज-चमक के साथ ... - CG Sandesh

CG Weather: छत्तीसगढ़ में 13 अप्रैल तक के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज से 13 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन राजधानी रायपुर सहित आस पास के अन्य जिलों में तेज बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी सभी संभागों में मध्यम बारिश की संभावना बताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 1 मार्च से 9 अप्रैल तक लगभग 36 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके चलते तापमान सामान्य से कम हो गया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ का तापमान में अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.7 डिग्री और सबसे कम तापमान 15.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है।


जिलेवार बारिश के रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार रहे-

लाभांडी 23.4 मिलीमीटर,
माना एयरपोर्ट 22.2 मिमी
बलौदाबाजार के सिमगा 17.5 मिलीमीटर,
गरियाबंद के छुरा में 22 मिलीमीटर,
गरियाबंद और राजिम में 15 मिलीमीटर,
मानपुर में 14 मिलीमीटर
मोहला में 10 मिलीमीटर,
गंडई में 14 मिलीमीटर,
बिलासपुर के तखतपुर में 17 मिलीमीटर,
मुंगेली में 9 मिलीमीटर,
पंडरिया में 5 मिलीमीटर
दुर्ग के पाटन में 18 मिलीमीटर,
गुंडरदेही में 20 मिलीमीटर,
डौंडी में 16 मिलीमीटर,
बेरला में 18 मिलीमीटर।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें