हैवानियत की सारी हदें पार, मटन चुराने गए युवक ने बकरी के साथ... - CG Sandesh

हैवानियत की सारी हदें पार, मटन चुराने गए युवक ने बकरी के साथ किया रेप

सूरजपुर। जिले में एक युवक ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। युवक चोरी करने के इरादे से मटन दुकान में घुसा था। लेकिन वहां उपस्थित बकरी को देखकर उसकी नियत बदल गई और युवक ने बकरी को अपने हवस का शिकार बना लिया। इतने में आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने बकरी का गला मोड़कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बत दें कि सूरजपुर के बिश्रामपुर के एक मटन मार्केट में बंद दुकान के अंदर मुन्ना उर्फ एक्का पैकरा चोरी करने की नियत से घुसा। लेकिन अंदर जाने के बाद मुन्ना की नियत अंदर बंधी बकरी को देखकर फिसल गई। उसने बकरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब बकरी चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका गला मोड़ दिया, जिससे बकरी की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 377, 457, 380 और 429 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।


ऐसे हुआ मामले का खुलासा

आरोपी युवक रात में घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। जिसके बाद दुकान का मालिक सुबह अपने दुकान पहुंचा तो देखा की बकरी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद दुकानदार ने घटना की जानकरी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से बकरी की लाश को बरामद कर पशु चिकित्सक से उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। जांच में पता चला कि मौत से पहले उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया था। जिसके बाद CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जब आरोपी से इसे लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बकरी इस दौरान चिल्लाने लगी थी। ऐसे में उसने बकरी की गर्दन मरोड़ दी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें