छत्तीसगढ़ : अभिनेता की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : अभिनेता की सड़क हादसे में मौत

छत्‍तीसगढ़ के अभिनेता सूरज मेहर (40) की सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर अपनी फि‍ल्‍म की शूटिंग कर लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हो गए।

बताया जाता है कि उनके स्‍कार्पियो वाहन की एक पिकअप वाहन से टक्‍कर हो गई। हादसा देर रात हुआ। पिपरडुला के पास सरसीवा इलाके की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्‍कर मारी। सूरज मेहर छत्‍तीसगढ़ी खलनायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्‍होंने कई छत्‍तीसगढ़ी फि‍ल्‍मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। इस हादसे में सूरज मेहर का एक साथी और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। सूरज मेहर के निधन की खबर से छत्‍तीसगढ़ फ‍िल्‍म जगत में शोक छा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें