नक्‍सलवाद को खत्‍म करने रायपुर में हाइलेवल मीटिंग, गृह सचिव ... - CG Sandesh

नक्‍सलवाद को खत्‍म करने रायपुर में हाइलेवल मीटिंग, गृह सचिव और आइबी प्रमुख ने 10 राज्‍यों के CS, DGP के साथ रणनीति पर की चर्चा

रायपुर। केंद्रीय गृह सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के प्रमुख ने नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में बैठक ली है। बैठक दो चरणों में हुई। इसमें पहले चरण में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ के अलावा 10 राज्यों के चीफ सेकेट्री और डीजीपी आनलाइन शामिल हुए। बैठक में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव और नक्सल इलाकों में रणनीति को लेकर चर्चा की गई है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गृहसचिव अजय कुमार भल्ला और आइबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका पहुंचे हैं। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठक ली। बैठक दो राउंड में करीब छह घंटे चली। इस बैठक के पहले राउंड में छत्तीसगढ़ समेत आसपास के 10 राज्यों के बड़े अफसर शामिल हुए। इसमें चीफ सेकेट्री, डीजीपी खास तौर पर मौजूद रहे।


नक्सल क्षेत्र में आ रही समस्या पर की गई चर्चा
बैठक के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली गई। इसमें नक्सल से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई। नक्सल क्षेत्र में चुनाव के अलावा आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। साथ ही यह भी पता किया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास में किस तरह की बाधाएं आ रही हैं। उन्हें दूर करने पर भी चर्चा की गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें