Vrat Special Recipe: व्रतधारियों के लिए बनाएं गुजराती दूध पा... - CG Sandesh

Vrat Special Recipe: व्रतधारियों के लिए बनाएं गुजराती दूध पाक मिठाई

दूध पाक बनाने के लिए सामग्री

1 लीटर-दूध
1 टेबल स्पून-समा चावल
1 टेबल स्पून-घी
1/2 कप-चीनी
1/2 टीस्पून-इलायची पाउडर
3-4 लड़ी केसर 


आधा कटोरी बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
दूध पाक कैसे बनाएं
० दूध पाक बनाने के लिए सबसे पहले समा चावल को साफ पानी में धोकर पानी निथार लें।
० अब समा चावल में अच्छे से घी मिलाकर एक तरफ रखें।
० 2-3 चम्मच दूध में केसर मिलाकर इसे भी साइड में रखें।
० अब दूध को मध्यम आंच में उबालने के लिए रखें, दूध जब गाढ़ा हो जाए तो घी वाला चावल मिलाकर पकाएं।
० लगातार चलाते हुए चावल और दूध को मध्यम आंच में पका लें।
० साथ ही ड्राई फ्रूट्स, केसर और इलायची पाउडरडालकर मिक्स करें।
० 30-40 मिनट तक इसे ऐसे ही चलाते हुए पका लें और जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने दें।
० दूध पाक जब ठंडा हो जाए तो कटोरी में दूध पाक निकालकर ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश कर सर्व करें।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें