बसना : 19 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत - CG Sandesh

बसना : 19 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा के जोगीडाबरी के पास सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अप्रैल को मनिष पटेल पिता महेंद्र उम्र 19 साल निवासी बड़ेडाभा एवं उसका साथी कमल अपने सायकल से रोज की तरह काम कर गढफुलझर से वापस घर बडे डाभा जा रहे थे. सायकल को मनिष चला रहा था. पीछे कमल पटेल बैठा था. 

शाम करीब 7 बजे छोटेडाभा के जोगीडबरी के पास मोटर सायकल पलसर क्र. CG 06 GZ 6951 ने मनिष के सायकल को सामने से ठोकर मार दी, जिससे मनिष एवं कमल पटेल को चोंटे आयी. दोनों को ईलाज कराने शासकिय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मनिष पटेल को मृत घोषित कर दिया. मोटर सायकल पल्सर क्र. CG 06 GZ 6951 के चालक का नाम अनिश धृतलहरे निवासी वार्ड नं 05 मंजनीमाटी बताया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक अनिश धृतलहरे के खिलाफ भादवि की धारा 304-A, 279, 337 के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें