Breaking: शराब घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आबकारी वि... - CG Sandesh

Breaking: शराब घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को किया गिरफ्तार

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई में तेज लाते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. त्रिपाठी के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर दर्ज हो चुका है. इससे पहले एसीबी/ईओडब्ल्यू अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, दो हज़ार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है, जहां से अब उसे रायपुर लाया जा रहा है. अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना है.

 

 

कई अहम पदों पर रहे त्रिपाठी
बता दें कि एपी त्रिपाठी डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे. उस समय भी इनकी सेवा आबकारी विभाग में ली गई थी. सरकार बदलने के बाद भूपेश बघेल सरकार में एपी त्रिपाठी की रवानगी की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन अचानक त्रिपाठी को आबकारी विभाग के नीति नियंता के रूप में विशेष सचिव पद पर बैठा दिया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें