GRP ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्त... - CG Sandesh

GRP ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार,16 लाख का माल भी जब्त

रायपुर। जीआरपी ने रायपुर रेलवे स्टेशन से करीब 16 लाख रुपए के गांजे के साथ 3 तस्करो को गिरफ्तार किया है. जिन तस्करों को गिरफ्तार किया है उसमें प्रशांत कुमार लीमा पिता नबीन लीमा उम्र 30 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना मोहना जिला गजपति ओडिशा, चितरंजन पाइक पिता जुधिष्ठिर पाइक उम्र 29 वर्ष निवासी चंन्द्रगिरि थाना मोहना जिला गजपति ओडिशा, तरंग राणा पिता गजपति राणा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम चौरा थाना सिनापाली जिला नुवापाडा ओडिशा शामिल है.


जीआरपी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर, के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर ट्रेनो में अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक कार्रवाई करने के प्राप्त निर्देश पालन में जीआरपी रायपुर द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी.

जिसमें दिनांक 10.04.24 एन्टी काईम जीआरपी के साथ चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 बिलासपुर छोर ओव्हर ब्रिज के नीच रेल्वे स्टेशन रायपुर में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से ट्रेन नं 12146 पुरी एलटीटी सुपरफास्ट से लेकर आये आए थे. इन आरोपियों के पास से कुल वजन 79 किलो गांजा जब्त किए है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें