एसीबी-ईओडब्ल्यू ने 21 जगहों पर मारा छापा, 19 लाख नकदी, करोड़ो... - CG Sandesh

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने 21 जगहों पर मारा छापा, 19 लाख नकदी, करोड़ों के गहने सहित दस्तावेज जब्त…

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने आबकारी मामले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। ईओडब्लू ने 21 स्थान पर छापा मारा, जिसमें नगदी 19 लाख रुपए बरामद किया गया। वहीं कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। बता दें कि आबकारी मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने रायपुर में 09, दुर्ग-भिलाई में 07, राजनांदगांव में 01, बिलासपुर में 04 इस प्रकार कुल 21 स्थानों पर छापे की कार्यवाही कर तलाशी ली। तलाशी पर लगभग 19 लाख रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोड़ों के आभूषण, बैंकों में करोड़ों के निवेश के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।


जिनका परीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा कि इन दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें