विधायक कवासी लखमा के खिलाफ के कई थानों में शिकायत, बीजेपी ने... - CG Sandesh

विधायक कवासी लखमा के खिलाफ के कई थानों में शिकायत, बीजेपी नेताओं में आक्रोश…

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कवासी लखमा के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के सीनियर नेता को गैर जिम्मेदार बताया है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपराधिक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है और इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने एफ आई आर दर्ज करवाने का सिलसिला भी जारी रखा है। जगदलपुर में ही दो एफआईआर दर्ज करवाई गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें