छत्तीसगढ़ के तापमान में भारी गिरावट...4 घंटे के भीतर कई शहरों... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के तापमान में भारी गिरावट...4 घंटे के भीतर कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में काले घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से देखा जा रहा है। वहीं लगातार तीन दिनों से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है।


वहीं, मोसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो छत्तीसगढ़ में आज कोरिया, गौरेला पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें