लोकसभा चुनाव : राजधानी समेत 7 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव : राजधानी समेत 7 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज से, 19 तक भरे जाएंगे नामांकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत तीसरे चरण के लिए आज शुक्रवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके साथ ही तीसरे चरण के लिए राज्य के रायपुर, दुर्ग, कोरबा, लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व सरगुजा संसदीय क्षेत्र में अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र 19 अप्रैल तक दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित है. तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होगा.

 


गौरतलब है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर संसदीय क्षेत्र और दूसरे चरण के लिए महासमुंद, कांकेर व राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इन चारों सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल व दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें