दशगात्र कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने बोला हमला, 12 लोग घायल,... - CG Sandesh

दशगात्र कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने बोला हमला, 12 लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

सूरजपुर।सूरजपुर में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नहाने तालाब गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. जिसमें हमले 12 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों काे जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है.

 


यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा की है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में नाबालिग सहित 12 लोग घायल हुए हैं. वहीं एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है. उनका भी इलाज जारी है. बता दें कि कुछ दिन पहले भी अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे लोगों पर मुक्तिधाम में मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया था. इस दौरान लोगों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई थी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें