CG Breaking : इस दिन आएगा फैसला...सौम्या चौरसिया को जमानत मि... - CG Sandesh

CG Breaking : इस दिन आएगा फैसला...सौम्या चौरसिया को जमानत मिलेगी या नहीं

 रायपुर। कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर अब कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। आपको बता दें कि आज शुक्रवार को को सुनवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रखा है। जानकारी के अनुसार, आज कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत पर आज ईडी अपना तर्क प्रस्तुत करने वाली थी।


वहीं महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के जमानत आवेदन पर भी फैसला होने वाला था। जो अब 16 अप्रैल तक लिए टाल दिया गया है। आपको बता दें कि तकनीकी कारणों से जमानत याचिका पर सुनवाई बढ़ाई गई है। ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका लगी थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें