पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविध... - CG Sandesh

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सोमनी में आयोजित आमसभा में भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया गया है.दरअसल, भूपेश बघेल राजनांदगांव के सोमनी में एक आमसभा में शामिल हुए. यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में वे कह रहे हैं कि भाजपा इस देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए यह नारा दिया गया है “अबकी बार 400 पार”. उन्होंने कहा कि आज देश खतरा में है, संविधान खतरा में है. 2029 का चुनाव नहीं होगा, इसलिए ये चुनाव खास है.


भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं पर फोकस बढ़ाया. कांग्रेस नेता आज रायपुर के सभी 70 वार्डों में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरवाएंगे. वार्डों में शिविर लगाकर फॉर्म भरवाएं जाएंगे. इस योजना के जरिए कांग्रेस महिलाओं से सालाना एक लाख रुपये देने का वादा कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें