CG News : माँ दंतेश्वरी माता के मंदिर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश... - CG Sandesh

CG News : माँ दंतेश्वरी माता के मंदिर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, की पूजा अर्चना…

बस्तर। सचिन पायलेट एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जगदलपुर पहुंचकर बस्तर की अधिष्ठात्री देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर आगामी लोकसभा चुनाव में देश भर में कांग्रेस की जीत और पार्टी की सरकार बनाने माँ से आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोककल्याण की मनोकामना माता जी से की गई। बता दें कि राहुल गांधी आज बस्तर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी की सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटेगी। हालांकि अभी राहुल के पहुंचने का समय तय नहीं है। वहीं माना जा रहा है कि राहुल गांधी PM मोदी के वादों पर बातों पर काउंटर करेंगे।


चार दिन पहले 8 अप्रैल को PM मोदी ने भानपुरी के आमाबाल गांव में जनसभा की थी। अब इसी जगह से करीब 20 किमी पहले बस्तर में राहुल की सभा होगी। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और केदार कश्यप का गढ़ माना जाता है। ऐसे में भाजपा के वर्चस्व वाले इस इलाके के ग्रामीणों को साधने राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर में वे विधानसभा चुनाव के समय बस्तर आए थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें