चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक्टिवा में मिले 13 लाख रुपय - CG Sandesh

चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक्टिवा में मिले 13 लाख रुपय

रायपुर। चुनाव आते ही आपराधिक प्रवित्ति के लोगों में काला धन खपाने की होड़ सी लग जाती है। लेकिन पुलिस भी ऐसे लोगों की धार पकड़ के लिए मुस्तैद रहती है। इसी तरह का एक मामला राजधानी रायपुर में भी देखा गया जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 13 लाख रुपये नगदी रकम जप्त किया। पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्यवाही की।


बता दें कि, पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनों की चेकिंग की जा रही । इस दौरान एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रुपये नगदी रकम रखा होना पाया गया। उससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम विग 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी म.नं. 74 थाना खम्हारडीह
निवासी रायपुर का होना बताया। रकम के संबंध में पूछताछ एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था। इस पर सत्यम के पास रखे 13 लाख रूपए जप्त किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें