छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...प्रदेश महामंत्री न... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने गणेश प्रसाद जायसवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। इस संबंध में दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र भी भेज दिया है।

दीपक बैज को भेजे पत्र ने उन्होंने लिखा, अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पार्टी के द्वारा लिये गये स्टैण्ड व पार्टी के बड़े नेताओ के द्वारा हिन्दू धर्म पर दिये गये बयानो, टिप्पणियों से खुद को आहत महसूस कर रहा हूँ। चूंकि मैं पार्टी के लिए अपने धर्म के प्रति आस्था नही छोड सकता इसलिए पार्टी छोड़ रहा हॅू। पार्टी में मिले मान सम्मान के लिये सभी वरिष्ठ पार्टी जनो का धन्यवाद देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं पद से इसतीफा दे रहा हूँ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें