CG Politics: इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी...रा... - CG Sandesh

CG Politics: इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी...राजनांदगांव में आमसभा की तैयारी

रायपुर/ राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ प्रचार करने में लगी है। एक दिन पहले शनिवार को राहुल गांधी ने चुनावी सभा में जनता को साधने की कोशिश की। वहीं अब प्रचार के लिए कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी भी 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकती हैंजानकारी के अनुसार राजनांदगांव में प्रियंका गांधी के आमसभा की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का भी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी हो चल रही है। खडगे महासमुंद और जांजगीर में सभा को संबोधित कर सकते हैं।


फिलहाल अभी अधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।बता दें राजनांदगांव से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया है यहां उनका मुकाबला बीजेपी के संतोष पांडेय से होगा। राजनांदगांव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह की सभा होना है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर अपना फोकस बढ़ा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें