सलमान खान से सीएम एकनाथ शिंदे ने फोन पर की बात, भाईजान की सु... - CG Sandesh

सलमान खान से सीएम एकनाथ शिंदे ने फोन पर की बात, भाईजान की सुरक्षा बढ़ाने के दिए सुझाव

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उनसे फोन पर बात की है। महाराष्ट्र सीएम ने मुंबई पुलिस को अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाने के भी सुझाव दिए हैं। आज सुबह अभिनेता के घर के बाहर दो अज्ञात युवकों ने गोलीबारी की है। घटना के बाद से पुलिस विभाग और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद विपक्ष लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है। सांसद संजय राउत से लेकर प्रियंका चतुवेदी और कांग्रेस की वर्षा गायकवाड ने सीएम शिंदे पर जमकर निशाना साधा है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।


बता दे कि अभिनेता सलमान खान अपने परिवार के साथ उत्तर-पश्चिम मुंबई के सुरम्य बांद्रा समुद्र तट क्षेत्र में ऐतिहासिक गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट में रहते हैं। साल 1998 में राजस्थान में काले हिरण के शिकार के आरोप के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है।

सलमान खान को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। उन्हें बंदूक के लाइसेंस के लिए परमिट जारी किया है।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें