जिंदगी की जंग हारा 6 साल का मयंक, बोरवेल में गिरे मासूम को ब... - CG Sandesh

जिंदगी की जंग हारा 6 साल का मयंक, बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की दुआएं नहीं आई काम

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लापरवाही के कारण एक 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। 30 घंटे रेस्क्यू के बाद भी बच्चे की जान नहीं बच पाई।त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी है। अब बच्चे का शव त्यौंथर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

बता दें कि रीवा जनेह थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मनिका गांव में स्थित एक खेत के खुले बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम मयंक को एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से बाहर निकाल लिया है। लेकिन मयंक की सांसें थम चुकी हैं।

 


एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम के भारी भरसक प्रयास के बावजूद भी मासूम को नहीं बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे करीब कुछ बच्चों के साथ मयंक आदिवासी खेत में गेहूं की बिखरी हुई बालियों को बीनने के दौरान अचानक एक खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और कुछ समय बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया गया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें