बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, रैली में बीजेपी दिख... - CG Sandesh

बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, रैली में बीजेपी दिखाएगी ताकत

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज 15 अप्रैल को रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलने वाली नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव,सांसद सुनील सोनी, मंत्री टंकराम वर्मा सहित सरकार के अन्य कई मंत्री, विधायकगण एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारी शामिल होंगे।


नामांकन रैली में बीजेपी दिखाएगी ताकत

 जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 11:00 सभी एकात्म परिसर में इकट्ठे होंगे। तत्पश्चात रैली के रूप में वहां से जय स्तंभ चौक,तत्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शास्त्री चौक फिर घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें