हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर ह... - CG Sandesh

हाथियों के झुंड को देखकर भाग रही थी महिला, पत्थर से टकराकर हुई मौत

 जशपुर : जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के झिंगोल बीट में एक महिला की गिरने से सिर चोट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मृतिका जयंती बाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नदी नहाने गई थी। इसी बीच उसे 4 हाथियो का झुंड दिखा और हाथियों के झुंड को देखते ही माहिला चीखते चिल्लाते भागने लगी। भागने के दौरान पत्थर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना ओड़िसा की सीमा से लगे सागजोर जंगल की है। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि, मृतिका ने मृत्यु से पहले घरवालों और वन कर्मचारियों की मौजूदगी में बयान दिया है। बयान में उसने बताया कि वह हाथी को देखकर डर गई और डरकर भागने के दौरान वह गिरने के चलते चोटिल हो गईं। जिसके बाद उसे आनन फानन में फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें