संविधान बदलना चाहती है भाजपा : कांग्रेस - CG Sandesh

संविधान बदलना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

 रायपुर :-  भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है। संविधान में बदलाव की नीयत से ही भाजपा 400 पार का नारा दे रही है जो बुरी तरह से धराशायी होने वाला है। भाजपा के एक सांसद सहित अनेकों भाजपा नेताओं ने बार-बार कहा भी है कि हम संविधान को बदलने के लिये 400 की बात कर रहे है। आरएसएस और भाजपा का षड़यंत्र इनके नेताओं की जुबान पर आने के बाद अब चुनावी संकल्प पत्र में भी उजागर हो गया है।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस तो शुरू से ही संविधान के प्रावधानों के खिलाफ रहा है। देश की जनता की जनादेश के सामने इनकी चल नहीं पा रही है इसीलिये यह कुछ कर नहीं पाये, आरएसएस भारत के राष्ट्रध्वज, संविधान और संवैधानिक व्यवस्था को अनमने ढंग से स्वीकार करता है अब यह लोग 400 पार का सपना देख रहे है ताकि देश के संविधान और संवैधानिक मूल्यों में छेड़ छाड़ कर सके।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें