लोकसभा चुनाव प्रचार जोरों पर, प्रियंका गांधी अब 20 अप्रैल को... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव प्रचार जोरों पर, प्रियंका गांधी अब 20 अप्रैल को नहीं इस दिन आएंगी छत्तीसगढ़…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में एक बड़ा अपडेट है. अपडेट ये हैं कि उनकी यहां होने वाले दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है. अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी.


लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है. प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी. इससे पहले 20 अप्रैल को राजनांदगांव में उनकी आमसभा की तैयारी हो रही थी. अब कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ने की सूचना है.

21 अप्रैल को वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी. बस्तर लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के बाद कांकेर में प्रियंका गांधी का दौरा तय किया गया है. जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण की सीटों में प्रियंका पहले राजनांदगांव में आमसभा कर सकती हैं. हालांकि इसे लेकर अभी संगठन निर्णय कर रहा है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें