लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल भरा नामांकन, बोले- रिकॉर्ड ... - CG Sandesh

लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल भरा नामांकन, बोले- रिकॉर्ड मतों से जिताएगी जनता

रायपुर। कैबिनेट मंत्री व भाजपा के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार अपने नामांकन का पहला सेट दाखिल किया। उन्होंने कहा कि, जनता से मैंने आह्वान किया है कि, जिस तरह से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोट से जिताया है। बृजमोहन ने पहले अपने परिवार का आशीर्वाद लिया और शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कितने वोटो से चुनाव जितना है इसका टारगेट जनता तय करेगी। जनता से मैंने आह्वान किया है कि, जिस तरह से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोट से जिताया है। वैसे ही रिकॉर्ड वोटो से लोकसभा में भी जिताये। आज दोपहर को शक्ति प्रदर्शन के साथ वे दूसरे सेट का नामांकन दाखिल करेंगे। जहां सूबे के सीएम विष्णुदेव साय और अन्य मंत्री गण भी होंगे शामिल। वहीं नामांकन के पहले एक बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा।


विजय बघेल ने भी भरा नामांकन
वहीं दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने भी आज अपना नामांकन पत्र जमा किया है। वे अधिवक्ता शौरभ चौबे के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचे। जहां अपने पांचों प्रस्तावकों दीपक ताराचंद साहू, विजय साहू, पोषण वर्मा, सौरभ बघेल और शारदा गुप्ता के साथ निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा चौधरी के पास अपना नामांकन जमा किया।

विकास उपाध्याय ने भी भरा नामांकन
रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया है. शुभ मुहूर्त में सादगी के साथ उन्होंने एक सेट का नामांकन जमा किया। 19 अप्रैल को वे रैली के साथ जमा नामांकन करेंगे, जहां पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें