कोयला घोटाला : जेल में बंद सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को... - CG Sandesh

कोयला घोटाला : जेल में बंद सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

रायपुर। कोल लेवी स्कैम मामले में जेल की हवा खा रही निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका PMLA कोर्ट ने खारिज कर दी है।

बता दें कि, कोयला घोटाले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था जिसे अब जारी किया गया है।

 


सुप्रीम कोर्ट से सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज करने के बाद उन्होंने पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। पूववर्ती कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से लगातार वे रायपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं।

इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट भी चौरसिया की ओर से लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें