CG: लोहे की 21 सौ कील पर लेटी माता की भक्त, कहा- सपने में आई... - CG Sandesh

CG: लोहे की 21 सौ कील पर लेटी माता की भक्त, कहा- सपने में आईं मां दुर्गा

रायपुर। देश में चैत्र नवरात्री का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिरों में मां के दर्शन के लिए जा रहे है। लेकिन इसी बीच कोरबा के पाली विकासखंड के ग्राम नेवसा की एक भक्त की चर्चा चारों तरफ हो रही है। नेवसा की निवासी ईश्वरीय चौहान माता की भक्ति में लोहे के किलो पर लेटकर साधना कर रही है।  


बता दें कि नवरात्र में माता के भक्त नौ दिन का व्रत रखते है। लेकिन नेवसा की निवासी ईश्वरीय चौहान ने माता को खुश करने के लिए कठिन साधना कर रही है। एक दृढ संकल्प के साथ वह लकड़ी के पटरे पर 21सौ कील लगाकर पीट के बल लेती है। इस दौरान उन्होंने अपने पेट में जलते हुए मनोकामना ज्योति कलश को रखा हुआ है। उनकी इस कठिन भक्ति की चारों तरफ चर्चा हो रही है। वहीं लोग उन्हें देखकर हैरान भी हो रहे है।


अपनी इस कठिन साधना की लेकर ईश्वरीय चौहान ने बताया कि नवरात्री शुरू होने के एक दिन पहले माता रानी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिया और कहा कि, लकड़ी के खाट में कीलों के सहारे सोकर नौ दिनों तक दीप प्रज्वलित कर पूजा पाठ करे और सभी मनोकामना पूर्ण करे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें