कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़, 2 जवान घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में दो जवान घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान में निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों से सामना हुआ। जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवाब जवानों ने दिया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। वहीं इस एनकाउंटर में दो जवान घायल हुए है। घायल जवानों को जंगल से निकालने अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें