CG फर्जी है महालक्ष्मी योजना के फार्म : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ... - CG Sandesh

CG फर्जी है महालक्ष्मी योजना के फार्म : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा- फार्म भरवाने वालों पर लें एक्शन

रायपुर। कांग्रेस के एक जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर पार्टी की महत्वकांक्षी महालक्ष्मी योजना का फार्म भरवाए जाने से इनकार किया है। इतना ही नहीं कलेक्टर को लिखे पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फार्म को फर्जी बताते हुए कहा कि यदि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती है तो पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इस पत्र को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने के नाम पर जो फार्म भरवाया जा रहा है, उसे बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने झूठा बताया है। इससे कांग्रेस का झूठ सबके सामने आ गया है।

 

भूपेश बघेल पर भी बोला हमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से कहा कि भूपेश सरकार के धत्कर्मों और भ्रष्टाचार ने प्रदेशवासियों के मन में गहरा आघात किया हैं। झूठ फरेब की राजनीति और वादाखिलाफी के साथ-साथ भ्रष्टाचार व घोटालों के सरताज भूपेश बघेल की सरकार से बुरी तरह त्रस्त जनता ने 75 पार का नारा देने वाली कांग्रेस क़ो प्रदेश की जनता ने 35 सीटों पर ला पटका! इधर सरकार जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुलकर भूपेश बघेल के खिलाफ जंगी मोर्चा खोल दिया! राजनांदगाँव के कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब खरी-खोटी सुनने के बाद अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताने वाले भूपेश बघेल के शासनकाल में आम कार्यकर्ताओं और महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया था। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस से बिलासपुर एवं जगदलपुर की महापौर क्रमशः वाणी राव जी एवं सफिरा साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में महिलाओ का कोई सम्मान नहीं हुआ। महिलाओ से किए गए सारे वादों से कांग्रेस मुकर गई! महिलाओं क़ो 500 देने की बात, चार सिलेंडर देने की बात, महिला स्व-सहायता समूहों के कर्जा माफ़ी की बात कोरा झूठ साबित हुईं!

बस्तर कांग्रेस के अध्यक्ष ने साफ किया, कांग्रेस जो फॉर्म महिलाओ से भरवा रही है वो फर्जी है भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने एक लाख रुपए सालाना देने के नाम पर कांग्रेस के लोगों द्वारा भराए जा रहे फार्म को लेकर कांग्रेस के बस्तर के अध्यक्ष ने यह माना है कि जो फॉर्म भरवाया जा रहा हैं वो फर्जी है। श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के पास कोई मुद्दा उठाने क़ो नहीं बचा तो वह केवल जनता क़ो भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। पिछले कई दिनों से हम सब देख रहे हैं कि कांगेस के नेता गली-गली जाकर महिलाओं को भ्रमित कर रहें हैं और फॉर्म भी भरवा रहे हैं। अब इसी फॉर्म क़ो बस्तर कांग्रेस के अध्यक्ष फर्जी बता रहे हैं। इससे सिद्ध हुआ कि फॉर्म भी फर्जी हैं, और जो कांग्रेस के नेता ये फॉर्म भरवा रहे हैं, वह भी फर्जी है। श्रीवास्तव ने कहा कि जनता ऐसी फर्जी लोगों क़ो विधानसभा चुनाव में करारा सबक सिखा चुकी हैं और अब लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाने जा रही हैं। प्रेस ब्रीफ में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी माजूद रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें