राजधानी में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर का अपहरण, फिरौती में ... - CG Sandesh

राजधानी में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर का अपहरण, फिरौती में मांगे इतने लाख नगदी और फार्चूनर कार, फिर जो हुआ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर को जबरन कार में बैठाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के परिजनों से 25 लाख नगदी और फॉर्चूनर कार फिरौती के रूप में मांग की है। पीड़ित युवक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। उन्होंने टिकरापारा थाना में मामले की लिखित शिकायत की है।


मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत युवक निखिल कोसले NLIT फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है। उन्हें कुछ लोगों ने होम लोन करवाने के बहाने कमल विहार चौक ओवरब्रिज के नीचे बुलाकर कार में अगवा कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित निखिल कोसले आरोपियों के चंगुल से भागकर अपने पिता को पूरी अपबीती बताई। पीड़ित युवक ने इरफान खान, जुबेर, राजू, सुनील साहू, डागा और बिट्टू समेत परवेज नामक युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में रिपार्ट दर्ज कराई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें