यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! रेलवे ने 19 पैसेंजर ट्रेन की रद... - CG Sandesh

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! रेलवे ने 19 पैसेंजर ट्रेन की रद्द, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। रेलवे ने 19 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  रेलवे के अनुसार नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव से कलमना के बीच तीसरी लाइन को सालेकसा रेलवे स्टेशन से जोडने का काम किया जाएगा। रेलवे यह काम 27 से 30 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया है। बता दें कि रोजाना करीब 57 हजार यात्री ट्रेनों से आना-जाना करते है। ट्रेन रद्द होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।  

 


ये ट्रेन रहेंगी रद्द

दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी- रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक- इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर, इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर और बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल 27 से 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल और इतवारी-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 अप्रैल से 1 मई तक रद्द रहेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें