पूर्व सीएम बघेल ने कांकेर के नक्सली एनकाउंटर को बताया फ़र्ज़ी,... - CG Sandesh

पूर्व सीएम बघेल ने कांकेर के नक्सली एनकाउंटर को बताया फ़र्ज़ी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों के हौसले की तारीफ़ की

रायपुर। कांकेर में हुए बड़े नक्सली एनकाउंटर को लेकर आज उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी। विजय शर्मा ने जवानों के हौसले की तारीफ करते हुए कहा, कि जवानों ने जो हौसला दिखाया, वो शानदार था। उन्होंने कहा कि आज तक की सबसे बड़ी सफलता जवानों को मिली है। विजय शर्मा ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि बहुत दुखद है, मैं कहना चाहता हूं कि भूपेश बघेल कह रहे यह एनकाउंटर फर्जी है। जवानों को गोली लगी क्या यह गलत है। हथियार मिले तो क्या यह गलत है, यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। जब हत्याए होती है तो कहा रहते हैं ये लोग।


आपको बता दें कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्‍सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

इधर भूपेश बघेल के फर्जी इनकाउंटर वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हर चीज में इनको प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। इन्ही लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाये थे। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। अगर यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल कांकेर के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे मैं चैलेंज करता हूं आप साबित करके दिखाइए और नहीं साबित कर सकते तो माफी मांगिए CRPF, BSF, DRG के जवानों से, बस्तर फाइटर्स से और नहीं तो जनता माफ नही करेगी आपको, हर विषय में राजनीति ठीक नहीं। आपको बता दें कि कांकेर में जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें