नवरात्रि और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न धार्मि... - CG Sandesh

नवरात्रि और रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर । राजधानी रायपुर में नवमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।अपने आवास पर उन्होंने में सपरिवार विधि-विधान से कन्या पूजन किया।


राजधानी में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।कंकाली तालाब और छुइयां तालाब में जोत जवारा दर्शन एवं विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और जवारा दर्शन कर आशीर्वाद लिया।साथ ही राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि और रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारा जन्म प्रभु श्री राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हुआ है और आज का अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि करीब 500 वर्षों के बाद अयोध्या में प्रभु अपने घर वापस आए है। इसलिए इस साल रामनवमी का पर्व अपने आप में अनूठा है। भगवान से कामना है कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन में खुशहाली लाएं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें