बसना : 40 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 40 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार में पुलिस ने घेराबंदी कर 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

17 अप्रैल को पुलिस मुखबिर की सुचना पर ग्राम बेल्डीपठार पहुंची, जहाँ आरोपी नंदकुमार मिरी पिता सुन्दरलाल मिरी उम्र 32 साल निवासी बेल्डीपठार के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 20-20 लीटर वाली सफेद रंग की जरकीन में भरी हुई 20-20 लीटर जुमला 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 8000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें