आबकारी घोटाला मामला : अनवर, अरविंद और अरुण को आज फिर कोर्ट म... - CG Sandesh

आबकारी घोटाला मामला : अनवर, अरविंद और अरुण को आज फिर कोर्ट में पेश करेगी ACB-EOW टीम

 रायपुर : छग के बहुचर्चित आबकारी घोटाले मामले के गिरफ्तार आरोपियों को आज ईओडब्ल्यू की टीम कोर्ट में करेगी पेश। ईओडब्ल्यू तीनों को दोपहर 3 बजे के बाद विशेष अदालत में पेश करेगी। अनवर और अरविंद की 14 दिन की रिमांड पूरी हो गई हैं. दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जा सकता है। जबकि और पूछताछ के लिए अरुणपति का रिमांड लिया जा सकता है. ईओडब्ल्यू ने रिमांड के दौरान तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है,


लेकिन उनसे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. तीनों से पूछताछ में कोई नया तथ्य भी नहीं मिल पाया है. हालांकि उनके घरों से जब्त दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है. इस बीच चर्चा है कि ईओडब्ल्यू जल्द कुछ और लोगों के यहां छापेमारी कर सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें