Road Accident: एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरलोड कार ट्रक से... - CG Sandesh

Road Accident: एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरलोड कार ट्रक से टकराई,10 लोगों की मौत

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को नडियाद के पास एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक ओवरलोडेड कार  ट्रक से टकरा गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद राहगीर ने शवों को कार से निकालने में पुलिस की मदद की। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार  यात्रियों से भरी तेज रफ्तार कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी, तभी एक्सप्रेस हाईवे पर नडियाद के पास पहुंचते समय एक ट्रेलर के पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पलट गई। वहीं हादसे में आठ लोगों की मौर पर ही मौत हो गई। और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन 108 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद राहगीर ने शवों को कार से निकालने में पुलिस की मदद की। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें