रिश्ते शर्मसार : 2 सालों तक अपनी ही सगी बेटी से हवस बुझाता र... - CG Sandesh

रिश्ते शर्मसार : 2 सालों तक अपनी ही सगी बेटी से हवस बुझाता रहा पिता...ऐसे हुआ खुलासा

 बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हवस के पुजारी पिता ने अपने पत्नी की मौत के बाद सगी बेटी से ही बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था लगभग 2 साल तक प्रताड़ना झेल रही पीड़िता ने अपनी बड़ी मां के साथ इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी पिता का नाम विनय पहाड़ी कोरवा है और लगभग 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत होने के दो माह बाद से ही आरोपी ने अपनी सगी नाबालिक बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। आरोपी डरा धमका कर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करता था और लगातार पीड़िता इससे परेशान थी।

2 साल तक बलात्कार से प्रताड़ित हो रही पीड़िता ने दो दिन पहले अपनी बड़ी मां और बड़े पिताजी से इस पूरे घटना की जानकारी दी उसके बाद तत्काल उनके साथ आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें