बस्तर सीट पर वोटिंग शुरू, 11 उम्मीदवारों का भाग्य आज EVM में... - CG Sandesh

बस्तर सीट पर वोटिंग शुरू, 11 उम्मीदवारों का भाग्य आज EVM में होगा कैद

रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1961 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 1957 मूल मतदान केंद्र हैं। वहीं चार सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है।

लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि बस्तर और जगदलपुर में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बस्तर लोकसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

 


बस्तर लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाता की संख्या सात लाख 746 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख 71 हजार 679 हैं। वहीं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 52 है। बस्तर में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पिछले एक सप्ताह से 60 हजार जवान तैनात हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें