पार्टी के पक्ष में प्रचार करना पड़ा महंगा, कर्मचारी सस्पेंड... - CG Sandesh

पार्टी के पक्ष में प्रचार करना पड़ा महंगा, कर्मचारी सस्पेंड...

बीजापुर । लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दो कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने ग्रामी सचिव मिरंजा खान और सहायग ग्रेड 3 को तत्काल प्रभाव से निकलंबित कर दिया गया। एक कर्मचारी जहां दल विशेष के पक्ष में सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ एक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए हाजिर नहीं हुआ। निर्वाचन में लापरवाही बरतने के कारण दो कर्मचारियों पर गाज गिही है।

आरोप के मुताबिक राजनैतिक दल के सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार करने के शिकायत प्राप्त होने के कारण , मिरंजा खान सचिव ग्राम पंचायत बामनपुर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।


वहीं, निर्वाचन कार्य मे समय पर अनुपस्थित नही होने के कारण प्रकाश कुमार ठाकुर सहायक ग्रेड 03 ज. प. बीजापुर को मतदान अधिकारी 03 नियुक्त किया गया था, जिन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शिकायत प्राप्त होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें