बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, CM साय ने वीडियो जारी कर लो... - CG Sandesh

बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, CM साय ने वीडियो जारी कर लोगों से की मतदान करने की अपील

रायपुर।  बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदाता लोकतंत्र में मतदान रूपी आहूति देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा, नक्सलवाद और विकास के मुद्दे पर ही मतदान होना है।

बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। इस बीच विष्णुदेव साय ने मतदान करने की अपील की है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, राम-राम, जय जोहार, भाईयों और बहनों, 19 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव बस्तर लोकसभा क्षेत्र में होना है। आपसे मेरा आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने और 10 अन्य परिवार को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें और अपने अमूल्य मत से भाजपा को विजयी बनाएं।

 


21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर

 

पहले चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो राही है।इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होना है।इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर मतदान होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें