लोकसभा चुनाव 2024 : बालाघाट-जबलपुर में EVM में खराबी, परिवार... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव 2024 : बालाघाट-जबलपुर में EVM में खराबी, परिवार संग कमलनाथ का मतदान, वोटिंग जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कई जगह ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की खबर है। छिंदवाड़ा में एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के हाथ के पंजे के निशान वाली थैली मिली। जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने जांच के बाद जब्त कर लिया। यह थैली यहां कहां से आई इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रथम चरण की छह सीटें पर प्रत्याशी
संसदीय क्षेत्र कुल अभ्यर्थी
सीधी 17
शहडोल 10
जबलपुर 19
मंडला 14
बालाघाट 13
छिंदवाड़ा 15


मंत्री ने किया मतदान
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने भी मतदान किया। उन्होंने मंडला में वोट डाला। इस दौरान वे आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगी नजर आईं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें