कॉलेज कैंपस के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वार... कांग्रेस नेता की ... - CG Sandesh

कॉलेज कैंपस के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वार... कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या

कर्नाटक के हुबली में बीवीबी कॉलेज परिसर के अंदर गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार –

पुलिस के मुताबिक, फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। इस दौरान उसे भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपित फैयाज एमसीए ड्रापआउट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद –

मृतका और आरोपित बीसीए पाठ्यक्रम के दौरान बैचमेट थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान, उसने (फयाज ने) दावा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और वह अचानक उससे दूर रहने लगी थी। पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें