छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट...एक जवान घायल, मुख्यमंत्री साय ने ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट...एक जवान घायल, मुख्यमंत्री साय ने उचित इलाज के दिए निर्देश

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आज देशभर के 21 राज्यों में जारी है। छत्त्तीसगढ़ में भी पहले चरण के मतदान किये जा रहे है, वहीं प्रदेश के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का असिटेंड कमांडेंट घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम चिहका इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकली थी, तभी प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ 62 बटालियन की E कंपनी में पदस्थ जवान असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी के बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है। मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने घटना को लेकर दुख जताया और घायल जवान की उचित इलाज के निर्देश भी दिए है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें