बसना : स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार की मौत, पंचायत सचिव ने ... - CG Sandesh

बसना : स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार की मौत, पंचायत सचिव ने दर्ज करायी शिकायत

बीती रात ग्राम सराईपाली-बरोली रोड़ पर स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम कंचनपुर निवासी सीताराम पटेल ने पुलिस को बताया की वह ग्राम जेराभरन में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है. 18 अप्रैल को रात करीब 9 बजे उसका भतीजा राम प्रसाद पटेल अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा डिलक्स क्रमांक CG 06 K 5854 में कंचनपुर सांकरा से पिपलीपाली ईट रचने अपने अन्य साथी रामनाथ पटेल, खेमलाल पटेल व डिग्रीलाल पटेल के साथ अलग-अलग बाइक से जाने के लिये निकला था. 

इसी दौरान रात करीब 09:40 बजे ग्राम सराईपाली-बरोली रोड़ के पास बरोली तरफ से आ रही पीले रंग की स्कूल बस क्रमांक CG 06 H 0109 ने राम प्रसाद पटेल के बाइक को सामने से ठोकर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. उसे एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक कर उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर राम प्रसाद को रायपुर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने साल्हेतरई बाँध के पास दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद स्कूल बस क्रमांक CG 06 H 0109 के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें